डीआरएम रेलवे ने यूनियन प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी समाधान के दिए निर्देश
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र (पी.एन.एम.) की बैठक मान्यता प्राप्त यूनियन एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के इज्जतनगर मंडल मंत्री श्री रजनीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह, मंडल संरक्षक श्री विवेक मिश्रा सहित यूनियन के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के कल्याण, सेवा संबंधी विषयों तथा मंडल के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों के मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत कियें।
मंडल रेल प्रबंधक ने यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मदों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित शाखाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के हितों, कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान तथा बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित मंडल के समस्त शाखाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह द्वारा किया गया।
(सफदर हुसैन)
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर
ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड क्रांति दल ने लालकुआं के दीपक भारती को किया दल से निष्कासित