बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का आन्दोलन जारी, क्रमिक अनशन पर बैठे छह आंदोलनकारी
बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शहीद स्मारक के निकट आंदोलन कर रहे इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है आज 6 लोग क्रमिक अनशन पर बैठे इससे पूर्व दूसरे दिन क्रमिक अनशन में बैठे बहादुर सिंह जंगी, गुरुदयाल मेहरा, भुवन जोशी पूरन सिंह जीना चंचल सिंह मेहता को इंडिया ब्लॉक द्वारा जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया गया आज तीसरे दिन 6 लोगों ने क्रमिक शुरू किया है जिससे मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह दानू , मोहन सिंह नयाल, बिशन दत्त जोशी, आनन्द गोपाल सिंह बिष्ट, उमेद राम ,पान सिंह शामिल हैं इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता, डॉ कैलाश पांडे, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता, बहादुर सिंह जंगी भुवन जोशी प्रमोद कॉलोनी, गिरधर बम ,नैन सिंह कोरंगा, पुष्कर दानू बीना जोशी प्रकाश आर्य प्रकाश कापड़ी इंद्रपाल आर्य, शेखर जोशी राजेंद्र चौहान भगवान धामी प्रभात पाल समेत अनेकों मौजूद रहे
माता सीता ने इनको दिया था श्राप,यह थी वजह बता रहे हैं आचार्य प्रकाश बहुगुणा