हल्द्वानी मानव धर्म आश्रम में हुआ ध्यान सत्संग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा हल्द्वानी में आज साप्ताहिक सत्संग ध्यान साधना एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 18 जुलाई से 2 अगस्त तक किए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत हल्द्वानी में भी आज वृक्षारोपण किया गया जिसमें अनेक प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया इससे पूर्व आश्रम में प्रत्येक सप्ताह की भांति सत्संग का आयोजन किया गया तथा महीने के प्रथम रविवार को ध्यान योग साधना के तहत जीविका बाई जी के दिशा निर्देशन में प्रेमी जनों ने ध्यान साधना में हिस्सा लिया पूजनीय जीविका बाई जी एवं विरक्ता बाई जी ने कहा कि सत्संग का नियमित अभ्यास भक्ति को सुदृढ़ करता है और जब गुरुदेव के प्रति शिष्य में अनुराग उत्पन्न होता है तो उसका जीवन सुखमय हो जाता है इस दौरान जीविका बाई जी एवं बिरक्ता बाई जी ने वृक्षारोपण अभियान का संचालन करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरों को कम करने के लिए धरती को हरा भरा रखना आवश्यक है इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करना चाहिए लेकिन यह भी जरूरी है कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसकी देखभाल सुनिश्चित हो ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए यहां मुख्य रूप से प्रेमचंद जोशी महेश पांडे ज्वाला दत्त पाठक के के सक्सेना ललित नेगी लक्ष्मण सिंह रावत जी एस धर्मसत्तू मनमोहन जोशी हेमा नेगी प्रेमलता बिष्ट सत्यवती कश्यप मुन्नी रस्तोगी हिमानी रावत दिव्या शकुंतला बसेरा अंजलि नेगी खष्टी बिष्ट समेत अनेकों प्रेमीजन मौजूद रहे