रेलवे ने किया बरेली मऊ स्पेशल परीक्षा ट्रेन का संचालन

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल। यात्रियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 05185/05186 मऊ–बरेली–मऊ परीक्षा विशेष (TOD) का संचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 05185 मऊ–बरेली परीक्षा विशेष का संचालन 02 अगस्त से 05 अगस्त 2026, 08 अगस्त से 13 अगस्त 2026, 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तथा 24 अगस्त 2026 तक कुल 16 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन मऊ से 11:45 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़ से 12:45 बजे, शाहगंज से 14:40 बजे, अयोध्या से 16:30 बजे, अयोध्या कैंट से 16:55 बजे, बादशाह नगर से 20:30 बजे, डालीगंज से 21:25 बजे, सीतापुर से 23:25 बजे तथा दूसरे दिन मैलानी से 02:15 बजे, पूरनपुर से 3: 03 बजे, पीलीभीत से 03:03 बजे, भोजीपुरा से 04:10 बजे, इज्जतनगर से 05:10 बजे, बरेली सिटी से 05:40 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन 06:10 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05186 बरेली–मऊ परीक्षा विशेष का संचालन 03 अगस्त से 06 अगस्त 2026, 09 अगस्त से 14 अगस्त 2026, 17अगस्त से 21अगस्त 2026 तथा 25 अगस्त 2026 तक कुल 16 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से 15:25 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से 15:40 बजे, इज्जतनगर से 16:00 बजे, भोजीपुरा से 16:22 बजे, पीलीभीत से 17:10 बजे, पूरनपुर से 18:22 बजे, मैलानी से 19:45 बजे, सीतापुर से 21:50 बजे तथा दूसरे दिन डालीगंज से 00:05 बजे, बादशाह नगर से 0.45 बजे, अयोध्या कैंट से 03:15 बजे, अयोध्या से 03:40 बजे, शाहगंज से 06:15 बजे, आजमगढ़ से 07:20 बजे प्रस्थान कर मऊ 08:20 बजे पहुंचेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे इस विशेष ट्रेन की सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा

कृते जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad