रेलवे द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है राजभाषा सप्ताह समारोह
बरेली, 16 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 14 से 18 सितम्बर, 2026 तक ‘राजभाषा सप्ताह समारोह-2026’ उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत आज मंडल पुस्तकालय में दो सदस्यीय 06 टीमों के मध्य राजभाषा से संबंधित हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विधि अधिकारी श्री गौरव द्विवेदी एवं निजी सचिव-।/ मंडल रेल प्रबंधक श्री निवास बाबू सक्सेना द्वारा निभाई गई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमरेश कुमार, रीता कुमारी, प्रभांशु बाजपेयी, मो. अमन फराज, गौरव शंखवार, सुभाष सिंह मेहता, सुबोध कुमार सुधाकर, दीपक जौहरी, मुनिराज मीणा, वैभव कुमार, योगेश कुमार, भुवन कुमार आदि रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इसी क्रम में 17 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 15.30 बजे मंडल पुस्तकालय में वाॅक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर मंडल


पटेल जयंती पर रेलवे ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन
सत्य निष्ठा से समृद्धि पर डिबेड का आयोजन
भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की सराहनीय पहल, हल्दूचौड़ मां काली मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर
काशी को करेंगे शराब मुक्त, ऑल इंडिया शराब बंदी मोर्चा ने भरी बनारस में हुंकार
भारतीय वीर सैनिक स्कूल हल्दूचौड़ में 3 नवंबर को होगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन